logo

140 वर्ष पुरानी कांग्रेस हाशिए पर और 44 साल की तपस्या से भाजपा संभाल रही है देश की कमानः भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा

चंडीगढ़ । भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि अटल जी से लेकर जेपी नड्डा जी तक भाजपा के 11 अध्यक्ष बने और यह सब नेहरू-गांधी कुनबे के परिवारवाद से नहींबल्कि राष्ट्र और पार्टी हित में दिन रात एक कर इस पद तक पहुंचे। यही वजह है करीब 140 साल पुरानी कांग्रेस आज हाशिए पर और महज 44 साल के अंतराल में भाजपा मजबूती से देश की कमान संभाल रही है। मल्होत्रा शनिवार को भाजपा के साथ स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय पर ध्वज फहराने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा 6 अप्रैल 1980 को स्थापना के बाद 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ दो सीट मिली थी।उसके बाद के चुनावों में भाजपा की सीट बढ़ने का सिलसिला निरंतर जारी है और  2019 तक यह सीटें 303 तक पहुंची। आज भाजपा लोकसभा के पटल पर सीटों के मामले में देश का सबसे बड़ा और संगठन शक्ति के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर 2024 के चुनाव में 400 पार की ओर अग्रसर है।मल्होत्रा ने कहा कि यह कोई चमत्कार नहीं हैबल्कि भाजपा के बूथ स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व की सेवा और तपस्या का पुरस्कार है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता के बीच जाकर काम रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि इस पार्टी के प्रति लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। केवल जन सामान्य ही नहींबल्कि विपक्षी दलों के नेताओं में भाजपा में शामिल होने की होड़ मची है। पिछले दिनों में कांग्रेसआप और अन्य कई प्रमुख दलों के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। यह भाजपा की नीतियों और मोदी के कुशल नेतृत्व में 10 साल की सरकार के विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों का नतीजा है।
सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में सुबह 10 बजे से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ा शुरु हो गई थी। यहां कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर उनका तिलक कर भाजपा का पटका पहनाया गया और गुलाब पंखुड़ियों की वर्षा की गई। तत्पश्चात भाजपा महिला मोर्चा और कानूनी प्रकोष्ठ की टीम ने सभी कार्यकर्ताओं के स्वागत और रजिट्रेशन के बाद इनके लिए जलपान की व्यवस्था की।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व वंदे मातरम गीत से किया।भाजपा नेता राजेश शर्मा ने सभी अतिथियों का मंच से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला आयोजित की गईजिसका शुभारंभ बतौर मुख्य वक्ता संगठन मंत्री श्रीनिवाससूलू  ने किया। कार्यशाला में प्रशिक्षण के लिए भाजपा नेता ओम प्रकाश विशेष रुप से मौजूद रहेजबकि समापन भाषण भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा दिया।
इस अवसर भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकम चंदअमित जिंदलउपाध्यक्ष रामबीर भट्टीदेवेंद्र सिंह बबलाकैलाश चंद जैनराजकिशोरशक्तिदेव शाली सुनीता धवनजगतार सिंह ढिल्लो पूनम शर्मा प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार शशि शंकर तिवारी रुचि शेखरी रमेश सहोड़ गौरव गोयल सुभाष कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल अभि भसीन प्रदेश कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा मनीष शर्मा संजय पुरी प्रवक्ता धीरेंद्र तायल गुरप्रीत सिंह ढिल्लो नरेश अरोड़ा विजय राणा महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी रेखा सूद युवा मोर्चा के अध्यक्ष महकवीर संधू महासचिव प्रिया पासवान शानू दुबे सहित सभी जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS