logo

रांची प्रधान लिपिक सुचिता टोपनो सेवानिवृत्त विदाई समारोह पर किया गया सम्मानित

अशोक कुमार कार्यालय अधीक्षक और सुचिता टोपनो प्रधान लिपिक समाहरणालय रांची के सेवानिवृत्ति पर समाहरणालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक ‘ए’ स्थित कमरा संख्या-207 में आयोजित विदाई समारोह में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।विदाई समारोह के दौरान पदाधिकारियों/कर्मियों ने अशोक कुमार और सुचिता टोपनो को पुष्प गुच्छ एवं अन्य उपहार सामग्री देकर सम्मानित किया। बारी-बारी से पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दोनों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी। सेवानिवृत्ति पर दोनों को सेवानिवृत्ति एवं पेंशन से संबंधित दस्तावेज भी सौंपे गये। 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS