सौरभ राय/ रफ्तार मीडिया

रांची/जामताड़ा:झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार रात जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वह कई संगीन आपराधिक मामलों में आरोपी था और उसे साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। घटना के बाद  पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की टीम पर फायरिंग की कोशिश के दौरान हुई मुदभेड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम कैदी वाहन से सुजीत सिन्हा को धनबाद लेकर जा रही थी जामताड़ा जिले की सीमा में पहुंचने पर उसने शौच जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने वाहन रोका। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, भागते समय उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की और पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई। युक्त घटना से संबंधित विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका था सुजीत सिन्हा

सुजीत सिन्हा झारखंड के कुख्यात गैंगस्टरों में गिना जाता था और उसके खिलाफ रंगदारी, हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। उसकी मौत को राज्य के संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।