लोकेशन कासगंज/रिपोर्ट जितेंद्र सिंह

 

आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष राधारानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगें रखीं।

मुख्य मांगें 

*1. प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में जोड़ा जाए:* सरकार द्वारा बढ़ाई गई ₹2500 की प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय / सैलरी में शामिल किया जाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभी कई जगह इस राशि का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

*2. जीपीएस आधारित उपस्थिति व्यवस्था हटाई जाए:* आंगनबाड़ी केंद्रों पर जीपीएस के जरिए हाजिरी लगाने की व्यवस्था का विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की भारी समस्या रहती है, जिससे उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती।

*3. व्यावहारिक दिक्कत:* विभागीय बैठकों, ट्रेनिंग और अन्य सरकारी ड्यूटी के कारण अक्सर केंद्र से बाहर जाना पड़ता है, ऐसे में जीपीएस उपस्थिति दर्ज करने में

रिपोर्ट जितेंद्र सिंह कासगंज