संवाददाता राजन साहू
कानपुर। युवाओं को खेल का बेहतर मंच देने के लिए विधायक सलिल विश्नोई की विधायक निधि से फूलबाग में अत्याधुनिक मॉडर्न बॉक्स क्रिकेट मैदान तैयार किया गया है। इसी मैदान पर 13 अगस्त से "एपीएल - आर्यनगर प्रीमियर लीग" क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने बताया कि यह मैदान फूलबाग स्थित पुलिस चौकी के बगल वाले गेट के अंदर बनाया गया है। इसका मकसद क्षेत्र के युवाओं को प्रोफेशनल स्तर की खेल सुविधा देना है।
टूर्नामेंट तीन दिन चलेगा। 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे उद्घाटन मैच होगा। 14 अगस्त को शाम 5 बजे से लीग मैच खेले जाएंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन शाम 5 बजे फाइनल मैच के साथ विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
श्री विश्नोई ने खेल प्रेमियों से अपील की कि वे मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं। उनकी उपस्थिति युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
*संवाददाता राजन साहू*