बेरमो :- बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने देवघर स्थित पवित्र बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर बीसीसीएल परिवार तथा सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री संजय कुमार सिंह तथा निदेशक (वित्त)  राजेश कुमार सहित दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना अग्रवाल, उपाध्यक्षा श्रीमती पूर्बिता रमैया एवं श्रीमती नीता कुमार भी उपस्थित रहीं।
बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे।