रायपुर /छत्तीसगढ़ | रायपुर शहर शिक्षा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन ने शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक पद की जिम्मेदारी अभिषेक अग्रवाल को सौंपी है। वहीं संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से चार सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है। मीडिया प्रभार की जिम्मेदारी बिमलेंद्र तिवारी को दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर मीडिया प्रभारी बिमलेंद्र तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आदरणीय पवन साय जी, जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन तथा प्रदेश कार्यकारी सदस्य एवं बिलासपुर संभाग सह प्रभारी जय कुमार मिश्रा का विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया। बिमलेंद्र तिवारी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शिक्षा प्रकोष्ठ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी टीम मिलकर कार्य करेगी और संगठन की विचारधारा तथा गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। नई कार्यकारिणी की घोषणा पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।