रफ्तार मीडिया संवाददाता/गिरिडीह: झारखंडवासी परिवर्तन संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद आर्य ने आज गिरिडीह समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय में गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मुंबई सहित देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासी झारखंडवासियों की समस्याओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अरविंद आर्य ने उपायुक्त को अवगत कराया कि बड़ी संख्या में झारखंडवासी रोज़गार एवं बेहतर जीवन की तलाश में मुंबई जैसे महानगरों में रह रहे हैं, लेकिन उन्हें कई प्रकार की सामाजिक एवं प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुंबई में रह रहे प्रवासी झारखंडवासियों पर राज्य सरकार को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि उनकी समस्याओं के समाधान, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार सुरक्षा तथा सामाजिक उत्थान के लिए प्रभावी योजनाएं बनाई जा सके।
उपायुक्त ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।