उदय/राजधनवार:धनबाद एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनवार के मनरेगा जेई अंकुश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार डोभा निर्माण योजना की भुगतान  को लेकर धनवार के चट्टी निवासी महेश साव से जेई ने पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। महेश साव ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।