मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत किनारू पंचायत स्थित फुलवारियां गांव में अनोज कुमार उर्फ अन्नु जी की माता जगतारनी देवी के निधन के उपरांत द्वादशा कार्यक्रम के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कुढ़नी विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया।
जानकारी के अनुसार अन्नु जी के पिता मुंशी साह जो बिजली विभाग में कार्यरत थे, जिनका लगभग पांच वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उनकी प्रतिमा पहले से ही स्थापित है। अब माता जी की प्रतिमा भी उसी स्थल पर स्थापित कर अनावरण किया गया, जिससे परिवार ने अपने दिवंगत माता-पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
Raftaar Media | सच के साथ