डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु 'स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर' नामक विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भागलपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष को दिनांक 26.10.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सेंटो यादव, पे0-जीतों यादव, सा0-मिर्जापुर, थाना-मधुसूदनपुर, जिला-भागलपुर अपने घर पर अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री कर रहा है।
सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर की निगरानी में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 एवं थानाध्यक्ष मधुसूदनपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सेंटो यादव के घर पर विधिवत् छापामारी की गई। तलाशी के क्रम में घर से 1.833 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके से विधिवत् गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल छापामारी दल में पु0अ0नि0 सह थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल, पु0अ0नि0 सागर, पु0अ0नि0 रविशेखर तुलित, पु0अ0नि0 अजीत कुमार झा, पु0अ0नि0 मो0 समालुद्दीन एवं सशस्त्र बल, मधुसूदनपुर थाना शामिल थे।
भागलपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें। भागलपुर पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर है।