लोकेशन=मुंडेरवा,बस्ती। प्रमोद यादव 

बस्ती कांटे मार्ग पर देवरिया शिवमंदिर से पहले दो बाईकों की आमने सामने  जोरदार टक्कर हो गयीं।इस टक्कर में एक को गंभीर चोट तथा दूसरे को कुछ हल्की चोट आयी है।मौके पर पहुंचे अगल बगल के लोग और राहगीरों ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिलाचिकित्सालय भेजवाया।घायलों की पहचान अभी नही हो सका है।
मंगलवार को देर सांय साढ़े छह बजे देवरिया शिव मंदिर से 100मीटर मुंडेरवा की तरफ आने पर बस्ती के तरफ से मुंडेरवा की तरफ आ रहे एच एफ डीलक्स बाईक संख्या यूपी 58 एबी4538 सवार और मुंडेरवा से बस्ती की तरफ जा रहे एच एफ डीलक्स यूपी51बीएस3246में जोरदार टक्कर हो गयीं।टक्कर इतनी भीसड़ थी कि दोनों बाईकों के परखच्चे उड़ गये।दुर्घटना के बाद रास्ते से गुजर रहे कुछ लोग और आसपास के कुछ लोगों ने एम्बुलेंस और डायल112को सूचित कर इलाज के लिए भेजवाया।जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मौके पर पहुंचे मुंडेरवा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव व अन्य ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे मे लेकर थाने भेजवाया ।
घायलों की पहचान अशोक तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी, निवासी ओरिजोत, थाना कोतवाली बस्ती तथा  सुशील पांडेय पुत्र प्रभाकर पांडेय, निवासी बंजरिया पूर्वी, थाना खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर, के रूप में हुई।
मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि दोनों घायलों को निजी साधन से जिला चिकित्सालय बस्ती भेजा गया,परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।