दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो
प्रेमी ने पहले की प्रेमिका की हत्या, फिर पेड़ में लटकाकर किया आत्महत्या का रंग देने का प्रयास , प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। दरअसल यह मामला जारीडीह थाना क्षेत्र के वनचासटोला चट्टीगोडा गांव की है। मालूम हो कि 20 वर्षीय आरती हेंब्रम को मनोज मरांडी से प्रेम प्रसंग डेढ़ वर्षो से चल रहा था। दोनों ने शादी का प्लानिंग की तो मनोज मरांडी 2 अक्टूबर 2026 को आरती को घर लाया, इसके बाद मनोज मरांडी के परिवार ने शादी करने का विरोध किया। इसके बाद मनोज के परिवार वालों ने मनोज से मिलकर घर में ही आरती कुमारी का गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। एवं उसके शव को गांव के जंगल में गमछी के सहारे पेड़ में लटका दी ताकि कोई भी इसे आत्महत्या समझे। लेकिन आरती की मां ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर मनोज मरांडी ने सबकुछ उगल दिया। पुलिस मनोज मरांडी, नाजिर मरांडी और सरस्वती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मृतिका का मोबाइल, कपड़े प्रेमी के बताये गए स्थल से बरामद कर लिया है।