रवि सिन्हा /डुमरी
 

डुमरी:-डुमरी प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएँ अत्यंत चिंताजनक हैं। बीते पाँच महीनों के भीतर हत्या की यह दूसरी बड़ी घटना है, जो क्षेत्र की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की ओर स्पष्ट संकेत करती है। आज झारखंड में हत्या, दुष्कर्म, चोरी, डकैती जैसी गंभीर घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता के बीच भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और उन्हें कानून तथा प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है। यह कहना है भाजपा नेता सुरेन्द्र साहु का ।
आज डुमरी प्रखंड के डोंबी पहाड़ के समीप ससारखो पंचायत अंतर्गत बसगोहरा गांव निवासी, भाजपा ससारखो मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष  बासुदेव मंडल जी की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुखद, निंदनीय एवं हृदयविदारक है। इस दुःखद घटना पर सुरेन्द्र साहु ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की है।
भाजपा नेता ने प्रशासन से मांग कि है की इस मामले की निष्पक्ष, त्वरित एवं गहन जांच कर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून के प्रति लोगों का विश्वास कायम रहे।
वहीं ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।