logo

डकरा में 5 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

डकरा के गायत्री मंदिर चौक स्थित पूजा पंडाल में भगवान गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जारी रही है... शनिवार की दोपहर पूजा के बाद  श्रद्धालुओं के लिए गणपति की प्रतिमा का दर्शन के लिए पट खोल दिया गया। इसके बाद दर्शन करने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। मुख्य अतिथि बतौर  केडीएच परियोजना पदाधिकारी  अनिल कुमार सिंह विस्थापित नेता विगन सिंह भोगता ने फीता काट कर सयुंक्त रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि भगवान गणेश हिन्दुओं के आदि आराध्य देव है। हिन्दू धर्म में गणेश को एक विशष्टि स्थान प्राप्त है। कोई भी धार्मिक उत्सव हो यज्ञ पूजन इत्यादि सत्कर्म हो या फिर विवाहोत्सव हो निर्विध्न कार्य सम्पन्न हो इसलिए शुभ के रूप में गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS