रफ्तार संवाददाता/गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला महानगर की ओर से विभिन मुद्दों को लेकर डाड़ीडीह पावर हाउस स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी, बिजली कटौती व बढ़ते बिजली बिल को लेकर यह धरना दिया गया।
धरना की अध्यक्षता महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने जबकि संचालन जिला महामंत्री सिकंदर हेंब्रम ने किया। इस दौरान अपने संबोधन में रंजीत कुमार राय ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली बिल में बढ़ोतरी की जा रही है। स्मार्ट मीटर के नाम पर दहशत फैलाई जा रही है। एक ओर बिजली आपूर्ति में भारी कटौती हो रही है और दूसरी ओर बिजली का दर बढ़ाया जा रहा है। ये सीधे तौर पर आम जनता के साथ धोखा है। स्मार्ट मीटर में भी जो बिल आ रहा है वह एक- दो हज़ार नहीं बल्कि कई लोगों के बिल लाखों रुपये में आ रहे हैं। यह सिर्फ गिरिडीह ही नहीं पूरे झारखंड के सभी जगहों पर ऐसा हो रहा है और राज्य सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। यू कहें कि राज्य सरकार अलग-अलग तरीके से आम जनता को करंट के झटके दे रही है। राज्य सरकार जनता की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी जनता की लड़ाई को पहले भी साथ दे रही थी और आज भी दे रही है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा कि जब स्वयं ऊर्जा विभाग मुख्यमंत्री के पास है तो जनता पर स्मार्ट मीटर के नाम पर व बिजली दर बढ़ोतरी के नाम पर अत्यधिक बोझ देना कहीं न कहीं राज्य सरकार की बिफलता दर्शा रही है। पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने कहा कि झूठ बोलने वाली यह राज्य सरकार जनता के लिए नहीं बल्कि राज्य को लूटने के लिए बनी है। पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा स्मार्ट मीटर नहीं यह चीटर मीटर है। राज्य सरकार यहां की भोली भाली जनता को ठगना बंद करे। जिला महामंत्री संदीप डंगायच ने कहा की यहां सरकार के अधिकारी झामुमो कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। मौके पर प्रदेश मंत्री शालिनी वैशख्यिर, विनय सिंह, श्याम प्रसाद, नवीन सिन्हा, देवराज, अरुण हजरा, गुड़िया देवी, रिंकी देवी, कामेश्वर पासवान, संजू देवी, अजय रंजन, राजेश जायसवाल, मनोज यादव, श्रीकांत राय, सुकेज हेंब्रम, जयशंकर सिन्हा, मिथुन चंद्रवंशी, हरमिंदर सिंह बग्गा, अनिल सिंह, दीपक सिंह, मनोज पंडित, उमेश कुमार राय, अजीत कुमार राय, तालेश्वर यादव, श्रेयांश सौरभ, आदित्य यादव, पंकज कुमार मंडल, नकुल महथा, सुरेंद्र लाल, शिवचरण महतो, अरविंद बर्णवाल, अर्जुन प्रसाद यादव, खिरोधर दास, संतोष पांडे, संतोष गुप्ता, मंतोष कुमार, विश्वनाथ सिंह, मोहन बर्णवाल, फुलमनी हांसदा, जानकी देवी, आकाश सिंह, सूरज भारती, दीपक भारती, जयप्रकाश मंडल, अशोक स्वर्णकार, लोकेश चौधरी, भुनेश्वर मंडल, जितेंद्र राम, मनोज स्वर्णकार, प्रदीप राणा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।