logo

रजौन थाना के नवनियुक्त थाना अध्यक्ष से मिले मानवाधिकार संगठन के प्रतिनिधिमंडल गरीब व असहाय लोगों को सहयोग के लिए मांगा प्रशासनिक समर्थन, थाना अध्यक्ष ने दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

 

बांका। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत इन दिनों शासन-प्रशासन में अपनी सशक्त पहचान बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, ताकि प्रत्येक थाना क्षेत्र में गरीब एवं असहाय लोगों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।

इसी क्रम में संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रजौन थाना के नवनियुक्त थाना अध्यक्ष श्री राज रतन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के उद्देश्यों एवं अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े मामलों में प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा जताई।

थाना अध्यक्ष श्री राज रतन ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि बांका जिले में संगठन के पदाधिकारियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को समय पर न्याय और सहायता मिल सके।

मौके पर राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह के साथ जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष मो. निबराज आलम, जिला सचिव राजीव कुमार यादव एवं रमण जी उपस्थित थे।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS