तिसरी/गिरिडीह/रंजन कुमार: लोकाय थाना क्षेत्र के नारोटांड़ जंगल में अधजली महिला की शव पुलिस को मिलने के बाद जांच पड़ताल तेज कर दी है। गुरुवार को घटना स्थल पर थाना प्रभारी अमित कुमार,ओपी प्रभारी नीरज कुमार के उपस्थिति में श्वान दस्ता  पहुंचे।बारीकी से घटना स्थल की जांच करने पर पिस्टल की गोली का एक  7.6 का खोखा झाड़ी में बरामद की गई।
बताया जाता है कि गुरुवार सुबह श्वान दस्ता की अधिकारी प्रशिक्षित कुत्ता की सहायता से घटना स्थल का निरीक्षण करने लगे। इस दौरान दस्ता के अधिकारी को अज्ञात महिला का शव जहां मिली थी उसके आस पास ही गोली का खोखा मिला। बताया जाता है कि भारी  बारिश होने के कारण घटना स्थल से ओर कोई खास ठोस सबूत नहीं मिल सका है। चौबीस घंटा बाद भी अज्ञात महिला का पहचान नहीं हो सकी है। घटना स्थल पर गोली का खोखा मिलना यह कयास लगाया जा रहा है कि महिला को गोली मार कर जलाने का प्रयास किया गया।महिला का चेहरा ओर शरीर का कई हिस्सा जल गया था।ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने कहा तत्काल झाड़ी में गोली का खोखा मिला है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं आया है आगे पुलिस की जांच जारी है ।