दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा 

जामताड़ा गांधी मैदान में पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट पर बी ब्रो एफसी टीम ने कब्जा जमाया। तीसरे दिन गुरुवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला हुआ। चार टीम सेमीफाइनल मैच के लिए क्वालिफाई किया था। चयनित टीम में एफटीसी ऊर्जा नगर गोड्डा, तेतुलिया अजलान एफसी निरसा, बी ब्रो एफसी तथा जामताड़ा पुलिस लाइन की भिड़ंत सेमीफाइनल में हुई। गुरुवार को सेमीफाइनल में चारों टीम की भिड़ंत के बाद तेतुलिया अजलान एफसी निरसा तथा बी ब्रो एफसी फाइनल मुकाबला में  पहुंचा। जानकारी के अनुसार पहला सेमीफाइनल मैच एफटीसी ऊर्जा नगर गोड्डा और बी ब्रो एफसी के बीच खेला गया। वही दूसरा सेमीफाइनल मैच तेतुलिया अजलान एफसी निरसा और जामताड़ा पुलिस लाइन की टीम के बीच खेला गया। वही फाइनल मैच में पहुंचे तेतुलिया निरसा एवं बीब्रो एफसी के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसमें दोनों टीम बराबरी पर रहा। उसके बाद पेनल्टी शूट से खेल का फैसला किया गया। जिसमें बीब्रो एफसी की टीम ने बाजी मारी और विजेता बना। वही तेतुलिया निरसा की टीम उपविजेता रहा। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को दो लाख नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम तेतुलिया अजलन निरसा को डेढ़ लाख रुपए नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच,  मैन ऑफ द सीरीज से भी खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने मैच में मौजूद रेफरियों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आयोजन समिति के संरक्षक प्रोफेसर सुनील हांसदा ने कहा कि बीते 19 वर्षों से लगातार फुटबॉल टूर्नामेंट कराया जा रहा है लेकिन इस बार का आयोजन गुरुजी के सम्मान में किया गया है और काफी बेहतरीन मैच रहा पूरे संथाल परगना की टीम शामिल हुई और खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिसमें विप्रो फसी विजेता रहा और तेतुलिया अजलन निराशा की टीम उपविजेता रही दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया है और उम्मीद करते हैं कि आगे भी इस तरह का खेल जारी रहेगा वहीं सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल ने कहा कि माझी परगना सरदार महासभा एवं सिद्धू कानू विकास समिति की ओर से आयोजित या टूर्नामेंट ऐतिहासिक रहा है विजेता एवं उपविजेता टीम को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बहुत-बहुत बधाई आगे भी हुए अपनी खेल का प्रदर्शन इसी प्रकार करते रहें। मौके पर फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, प्रो कैलाश साव, रविंद्रनाथ दुबे, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सगीर खान, जिप सदस्य जिमोली बास्की, शिक्षाविद डॉ डीडी भंडारी, वासुदेव मरांडी, सरोज हेंब्रम, भागीरथ पंडित, विजय राउत,कमल टुडू , रहीम अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।