संवाददाता राजन साहू

*कानपुर।* उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा प्रयागराज, प्रयागराज छिवकी, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ स्टेशनों पर पायलट आधार पर एम-यूटीएस सहायकों की संविदात्मक नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इसमें सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी और सामान्य नागरिक आवेदन कर सकते हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन लॉटरी के माध्यम से होगा।

कोई निश्चित वेतन नहीं मिलेगा, टिकट मूल्य पर बोनस मिलेगा। आवेदन बुकिंग कार्यालय से या रेलवे की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।