लोकेशन=थाना परसरामपुर, बस्ती। धर्मेन्द्र द्विवेदी
सोमवार को आगामी दशहरा एवं दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना परसरामपुर क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी सिकंदरपुर पर थानाध्यक्ष परसरामपुर श्री प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकगण, डीजे संचालकगण एवं क्षेत्र के संभ्रांत व सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, डीजे का प्रयोग निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही सभी आयोजकों एवं उपस्थित व्यक्तियों से अपील की गई कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें।