केंद्रीय बजट पेश होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बजट से हम खुश हैं. विशेष दर्जा के लिए हमलोग आंदोलन कर रहे थे. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो बोल रहे हैं जब उनकी पार्टी केंद्र में थी तब क्या किए ? हम इसके लिए लगातार बोलते रहे हैं. विशेष राज्य का दर्जा दीजिए या विशेष अधिकार के लिए मदद कीजिए. उसी में कई चीजों के मदद की घोषणा हुई है. साथ ही कहा कि विशेष राज्य का दर्जा बंद कर दिया गया है. तो एक सहायता और विकास के लिए मदद होना चाहिए वह हो रहा है.