रोहित कुमार/बिजनौर

जनपद बिजनौर के गांव जंदरपुर, और नयागांव में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रिंस चौधरी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान गांव में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रिंस चौधरी ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गांवों में करीब 600 से 700 लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना गया।
कार्यक्रम के दौरान करीब 300 से 400 महिलाओं को रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए साड़ी और सूट वितरित किए । वस्त्र प्राप्त कर महिलाओं में खुशी का माहौल दिखाई दिया। वहीं गांव के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वॉलीबॉल किट प्रदान की गई। वॉलीबॉल किट मिलने पर युवाओं ने खुशी जताई और कहा कि इससे गांवों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रिंस चौधरी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए,उन्होंने ने कहा कि में यहाँ वोट मांगने नही आया आप सबसे मिलने आया हूँ। प्रिंस चौधरी ने ग्रामीणों को सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, राशन योजना, शौचालय योजना, स्वरोजगार योजनाओं सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनको प्रिंस चौधरी ने सुनकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान गांव के बुजुगों, महिलाओं और युवाओं ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा और लोगों ने जनसंपर्क अभियान की सराहना की।

बाइट:-प्रिंस चौधरी भाजपा नेता बिजनौर