संवाददाता रोहित कुमार/बिजनौर
थाना क्षेत्र अफजलगढ़ में गांगा बैराज खो नदी रोड पर हुए सड़क हादसे में 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घायल युवक(पति - पत्नी )की जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे अफजलगढ़ खो नदी रोड पर बाइक दुर्घटना में कमल पुत्र अशोक एवं उनकी नीता दोनों के गंभीर रूप से घायल सूचना राहगीर धारा द्वारा डायल 108 पर दी गई।
सूचना मिलते ही 108 नियंत्रण कक्ष द्वारा तत्काल एम्बुलेंस को रवाना किया गया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस टीम ईएमटी रवि एवं पायलट अमरपाल ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया और सिर में गंभीर चोट के बावजूद सुरक्षित रूप से सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिलने से दोनों घायल पति पत्नी की हालत अब खतरे से बाहर है।
घायलो के परिजनों और हॉस्पिटल स्टाफ ने 108 एंबुलेंस सेवा के इस त्वरित प्रयास की सराहना की है।
जीवीके ईएमआरआई के प्रोग्राम मैनेजर राजन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गोल्डन ऑवर में मरीज को अस्पताल पहुंचाना सबसे महत्वपूर्ण होता है और 108 सेवा 24 घंटे जनता की सेवा में तत्पर है।