logo

CM हाउस में मनाया गया पानी करमा पर्व

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बगिया स्थित निज निवास में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर पानी करमा पर्व के अवसर पर नदी का जल अर्पण किया और पीपल वृक्ष की पूजा भी की। साथ ही स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ करमा नृत्य में भाग लिया। ग्रामीणों के साथ मिल कर करम देवता की स्तुति करते हुए ग्राम एवं पूरे राज्य की खुशहाली और समृद्धि के साथ अंचल में अच्छी वर्षा की कामना के लिए पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर पूरे ग्राम की महिलाएं मुख्यमंत्री निवास में करम वृक्ष की डाल के साथ आईं जहां करमा वृक्ष की डाल को गाड़ कर सभी ने हर्ष और उल्लास के साथ कौशल्या साय के साथ करमा नृत्य किया। इस अवसर पर कौशल्या साय ने बताया कि दशहरा के बाद स्थानीय महिलाएं इंद्र देवता को प्रसन्न कर ग्राम एवं प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना लेकर पानी करमा पर्व मनातीं हैं। 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS