दीपचंद्र दीक्षित/र्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर फर्रुखाबाद शहर स्थित प्रसिद्ध गुड़गांव देवी मंदिर में सपा नेता सरल दुबे एवं विजय यादव के नेतृत्व में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अखिलेश यादव के चित्र के समक्ष हवन-पूजन कर उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर सरल दुबे और विजय यादव ने कहा कि मान्यता है कि गुड़गांव देवी मंदिर की स्थापना स्वयं द्रोणाचार्य ने कौरवों की विजय की कामना से कराई थी। इसी आस्था के साथ उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर पूजा-अर्चना कर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सफलता की भी प्रार्थना की। कार्यक्रम में सपा जिला सचिव नंदकिशोर दुबे वंदेमातरम, सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविंद कश्यप, भईयन मिश्रा, आलोक मिश्रा, आदेश यादव, अंश दुबे, रोमित सक्सेना सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। हवन-पूजन के उपरांत राहगीरों को मिष्ठान वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।