संवाददाता राजन साहू
*कानपुर।* राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दीक्षित एडवोकेट के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद गोपी कृष्ण पाण्डेय के प्रथम कानपुर आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने सांसद गोपी कृष्ण पाण्डेय को चांदी का मुकुट पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम संयोजक पीयूष शुक्ला ने भगवान परशुराम के प्रतीक के रूप में फरसा भेंट किया।
अपने संबोधन में पंकज दीक्षित ने कहा कि भाजपा ने एक सामान्य ब्राह्मण कार्यकर्ता को राज्यसभा सांसद बनाकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज के मान, सम्मान और स्वाभिमान का सम्मान है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव संजीव मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक सुबोध तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक अनूप त्रिपाठी, युवा भाजपा नेता सौरभ मिश्रा, अमित अवस्थी ज्योतिषाचार्य, हरी वर्मा, राजेन्द्र कुमार भट्ट, श्रवण कुमार सोनकर, उत्कर्ष तिवारी एडवोकेट, रमाकान्त यादव, ब्रजेश श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, शिवम दीक्षित, उमेश द्विवेदी, सुरजीत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।