विभूति सिंह/भागलपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतू सघन गश्ती एवं चोरी छिनतई के हाॅट-स्पाॅट पर छापेमारी की जा रही है।इसी क्रम में सूचना मिली कि 11 बजे रात में पीरपैंती थाना अंतर्गत सुन्दरपुर में एक अपराधकर्मी द्वारा प्रियंका देवी के घर पर आपसी विवाद में देशी कट्टा लहराकर भयभीत किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतू थाना अध्यक्ष पीरपैंती पंकज कुमार राउत के द्वारा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल का निरिक्षण करने पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़कर रखा गया था। पूछ-ताछ के दौरान उनकी पहचान सुन्दरपुर निवासी सुनील यादव का पुत्र विक्की कुमार यादव के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को एक देशी कट्टा के साथ पीरपैंती थाना को सुपुर्द कर दिया है। बरामद हथियार को जब्त करते हुए अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में वादी सुन्दरपुर निवासी स्व सुधीर मंडल की पत्नी प्रियंका देवी के लिखित आवेदन पर पीरपैंती थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।