उत्पाद विभाग और नामकुम पुलिस के द्वारा संयुक्त अभियान के तहत थाना क्षेत्र के हहाप पंचायत के हेसापीडी गांव में अवैध देशी शराब विनस्टीकरण अभियान चलाया गया।
एसआई प्रदीप शर्मा ने बताया कि सहायक उत्पाद आयुक्त की सूचना पर उक्त् विनस्टीकरण अभियान चलाया गया है । इस दौरान लगभग नौ हजार किलोग्राम जावा महुवा और चार सौ लीटर चुलायी शराब को जब्त किया गया। टीम द्वारा कुल सात चुलायी शराब के अड्डे को ध्वस्थ करते हुए संचालनकर्त्ताओ पर अभियोग दर्ज किया गया।