दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो 

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बोकारो एयरपोर्ट पहुंचे। जहां स्थानीय नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री को पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, इसके बाद गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम से मीडिया कर्मियों को दूर रखा गया। मुख्यमंत्री  मीडिया से दूरी बनाए रखें।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने निजी कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट पहुंचे थे, इसके बाद हुए वापस लौट गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने दांत का इलाज कराने बोकारो पहुंचे थे।