रिपोर्टर रोहित कुमार/बिजनौर: जनपद बिजनौर के कोतवाली देहात में तरबूज खाने से एक परिवार के तीन सदस्य बीमार हो गए उन्हें बिजनौर निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां पर उनमें से एक युवती की मौत हो गई, युवती का रिश्ता हुआ था,कुछ दिनों बाद उसकी शादी होनी थी घटना से परिवार में कोहराम मच गया
बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम शेर नगर नरैनी निवासी डॉक्टर जियाउल रहमान उनकी पत्नी और पुत्री मुस्कान की कल शाम अचानक तबियत बिगड़ गई तीनों लोग उल्टियां करने लगे परिजनों ने चिकित्सा के यहां ले गए जहां से चिकित्सकों ने तीनों को बिजनौर रेफर कर दिया बिजनौर एक निजी अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा था मुस्कान की हालत ज्यादा गंभीर थी कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई,मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया,परिजनों ने बताया कि की तीनों ने कल दोपहर तरबूज का सेवन किया था कुछ घंटे बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई मुस्कान की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई परिजन तुरंत चिकित्सक कहां ले गए चिकित्सकों ने तुरंत हालत गंभीर देखते हुए बिजनौर रेफर कर दिया जहां पर मुस्कान 21 वर्ष के मौत हो गई,मुस्कान का रिश्ता कुछ समय पहले हुआ था कुछ दिनों बाद उसकी शादी होनी थी घटना से परिवार का माहौल गमगीन हो गया,जबकि जियाउल रहमान और उनकी पत्नी की हालत में सुधार बताया जा रहा है, वहीं चिकित्सकों का कहना है कि तरबूज खाने से बीमार पड़ने की मामले लगातार आ रहे हैं चिकित्सकों ने तरबूज के सेवन सावधानी पूर्वक करने की बात कही है।