लोकेशन=शुगर मिल मुंडेरवा बस्ती। धर्मेन्द्र द्विवेदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मुंडेरवा चीनी मिल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 02अक्टूबर तक अनावरत चलता रहेगा। इस अभियान का नेतृत्व चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक विनय मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

प्रधान प्रबन्धक विनय मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, और सभी को अपने कार्यस्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखना चाहिए। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव चीफ केमिस्ट, जयदेव त्यागी एजेंसी प्रमुख, आर.एस.पांडेय डीजीएम, अजय शर्मा लैब इंचार्ज, विपिन चौधरी सीए,अमित द्विवेदी गन्ना विभाग, अजय पांडेय, रवि प्रताप मल्ल,कौशलेंद्र शर्मा, मिथलेश्वर चौधरी, कन्हैयालाल गुप्त, अनुराग पांडेय, बी.एन.तिवारी और अन्य कर्मचारियों द्वारा योगदान दिया जा रहा है।सभी कर्रमचारी नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। प्रधान प्रबन्धक विनय मिश्रा ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कार्यस्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखें और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करते रहें।