दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा।
स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर मेरा युवा भारत जामताड़ा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में बुधवार को जामताड़ा कॉलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जामताड़ा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर कौशल,मेरा युवा भारत के उत्तरा विश्वास एवं उदय कुमार उपस्थित रहे। वही एनएसएस अधिकारी डॉ. काकुली गोराई ने मेरा युवा भारत जामताड़ा की अधिकारी उत्तरा विश्वास को पुष्प गुच्छ दे कर सम्मानित किया। वही कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यक्तिगत स्वच्छता, सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता अभियान को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उदय कुमार ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों एवं युवाओं ने अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। मंच का संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ. राम स्नेही राम ने किया। मौके पर संदीप कुमार, मिथुन महतो, प्रीति कुमारी समेत अन्य गणमान्य लोग एवं कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।