_संवाददाता राजन साहू,_
कानपुर, 26 अगस्त।रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि मिलावटी मिठाइयां बनाने और बेचने वालों को जेल भेजा जाए।
*फूड विभाग अलर्ट मोड पर*
सीएम के निर्देश के बाद कानपुर फूड विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। विभाग की टीमों ने शहर में जगह-जगह अस्थायी दुकानें लगाकर जहरीली मिठाइयां बेचने वालों पर निगरानी तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई तय है।
*छापेमारी तेज*
त्योहार के समय मिलावटखोरों पर लगाम लगाने के लिए फूड विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। टीमों को संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
*डॉक्टरों ने दी चेतावनी*
डॉक्टरों का कहना है कि सिंथेटिक दूध और केमिकल से बनी मिठाई खाने से बच्चों को फूड पॉइजनिंग, किडनी और लीवर संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में गुणवत्ता से समझौता घातक हो सकता है।
*जनता से अपील*
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि त्योहार पर मिठाई खरीदते समय दुकान का लाइसेंस, एक्सपायरी डेट और गुणवत्ता जरूर जांच लें। संदिग्ध मिठाई मिलने पर तुरंत फूड विभाग को शिकायत करें।
सीएम योगी ने कहा कि त्योहार के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।