दीपचंद्र दीक्षित, संवाददाता
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर नगर के एक गेस्ट हाउस में वरिष्ठ सपा नेता नदीम अहमद फ़ारूकी के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केक काटकर, मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया गया तथा पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाकर अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता नदीम अहमद फ़ारूकी ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता समाजवादी आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके लंबे संघर्ष और समर्पण की बदौलत समाजवादी पार्टी आज जनता की आवाज बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देने का कार्य है।
इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता मिन्ना खां, मनमोहन मिश्र, मोहम्मद शमी, महेश यादव, मुजीबुल हसन, राजेंद्र सिंह यादव, प्रताप बहादुर शाक्य, सुरेंद्र सिंह यादव, रामचरन यादव, रतन पाल शर्मा, रविंद्र पाल (पॉलिया), हसीन भाई, मुन्ना लाल राठौर और राशिद खां को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य, प्रदेश सचिव एवं पूर्व अमृतपुर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र यादव, प्रदेश सचिव एवं पूर्व कायमगंज विधानसभा प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद सरन, प्रदेश सचिव मंदीप यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय यादव, सरल दुबे, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना, निवर्तमान जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड गौरव सिंह "आजाद", अनुराग यादव, आनंद यादव, साजिद खान, अंकेश यादव, हर्ष गंगवार, मुन्ना यादव, पालक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।