बेरमो (बोकारो): बेरमो अनुमंडल स्थित तेनुघाट पेटरवार रोड़ में तनु - मनु ढाबा के पास एक एसकरपीयो अंनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। वहीं गाड़ी में कुल पांच लोग थे जिसमें तीन महिला और दो पुरुष सवार थे। घटना की सुचना पा कर पी सी आर वेन के द्वारा पेटरवार समुदायिक स्वस्थ केंद्र लाया गया जहां डॉ शालनी कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार कर दो को बोकारो सदर रेफर कर दिया गया। वहीं रेक्शोना लकड़ा ने बताया की अपने भाई को चतरो चटी थाना में ज्वाइनिंग कराकर लौटने के दौरान ये घटना घटित हो गई। वही रेक्शोना लकड़ा तेनुघाट सिविल कोर्ट में व्यान लेखक के पद पर पदस्थापित है।
वहीं डॉ शालनी कुमारी ने बताया की बारण लकड़ा को माथा में गंभीर चोट आई है वही शुशीला बाखला और रेक्शोना लकड़ा को बायां कंधे में चोट आई है जिसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिये बोकारो रेफर कर दिया गया है। वहीं दो की स्थिति समान्य है।