संवाद सूत्र/भागलपुर
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. जागरूकता संगठन भारत की राष्ट्रीय कमेटी की ऑनलाइन गूगल मीटिंग आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई।मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक श्री सांगेश कुमार भाटी जी ने की।मीटिंग में राष्ट्रीय कमीटी से डाॅ विभूति सिंह, डॉ मनोज वात्री,डॉ दिनबंधु कुमार, धीरज कुमार जी,डॉ शरद चोपकर, राकेश गहलोत जी,एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।सभी राज्यों से आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
*बैठक के मुख्य बिंदु:*
1 *संगठन विस्तार:* देश के सभी जिलों में नई कार्यकारिणी का गठन 31 अगस्त तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया।
2. *जनजागरूकता अभियान:* मानवाधिकार एवं RTI कानून को लेकर गांव-गांव में शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।
3. *पीड़ित सहायता:* जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सलाह एवं सहयोग देने के लिए हेल्पलाइन नंबर को और अधिक सक्रिय करने पर सहमति बनी।
4.*प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी*
संबंधित तमाम जिलों में संगठन की गतिविधियों की पूर्ण पुष्टि।
5.*राष्ट्रीय कमीटी होगी सार्वजनिक*
राष्ट्रीय मुख्यालय के अंतर्गत तमाम पदाधिकारियों का नाम,पद व संपर्क सूत्र सार्वजनिक करने की मांग,ताकि संपूर्ण भारत वर्ष में संगठन के पदाधिकारियों में समन्वय स्थापित किया जा सके साथ ही विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय कोर कमीटी का हस्तक्षेप लाजिमी है जिससे कि देश के विभिन्न राज्यों में संगठन का विस्तार सुनिश्चित हो सके।
*राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया आभार*
मीटिंग के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सांगेश कुमार भाटी जी ने सभी पदाधिकारियों को समय निकालकर मीटिंग में शामिल होने के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "आप सभी के सहयोग और समर्पण से ही हम 'जन-जन तक न्याय' के संकल्प को पूरा कर पाएंगे। संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है।"
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भी सभी राष्ट्रीय कमेटियों को दिए गए निर्देशों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की।