हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल प्रवास के दौरान विधायक जगमोहन आनंद के आवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और उनके परिवार को नवजात पोती के जन्म पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने नवजात बच्ची को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मेयर रेणु बाला गुप्ता, सहित परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे