लोकेशन=बस्ती, यूपी /रिपोर्ट=धर्मेन्द्र द्विवेदी 

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं जनपद बस्ती के प्रभारी मंत्री माननीय सूर्य प्रताप शाही ने सर्किट हाउस, बस्ती में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में जिला प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येंद्र सिन्हा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।
बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में 'मतदाता जोड़ो अभियान' पर विशेष चर्चा की गई। यह अभियान 16 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसके अंतर्गत युवाओं, महिलाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों को जोड़कर उनका फॉर्म-6 भरवाया जाएगा, ताकि उन्हें मतदाता सूची में सम्मिलित कराया जा सके।
प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाने और पात्र व्यक्तियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री जी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों के आधार पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से अपने संगठनात्मक दायित्वों का पूरी निष्ठा, अनुशासन और सक्रियता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में सहयोग करें।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय, बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।
प्रभारी मंत्री जी ने संगठनात्मक एकजुटता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पार्टी के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने पर बल दिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार भी रखे।
इस अवसर पर हरैया विधायक अजय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रामानन्द नन्हे, विधानसभा प्रभारी राम ललित चौधरी, राकेश मिश्र,  प्रत्युष विक्रम सिंह, वीरेन्द्र गौतम, अखण्ड प्रताप सिंह, दिलीप पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, शिवानी सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी, अभिषेक कुमार गौतम, जिला मंत्री राकेश शर्मा, सुनील सिंह, राजेन्द्र राजभर, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, विनय सिंह भारद्वाज, प्रदीप निषाद, नीलम गौड़, कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी, नीरज त्रिपाठी, मंजू श्रीवास्तव, वरूण पांडे, विनय यादव, राम सूरत गौड़, प्रभु दयाल वर्मा, रवि चंद पांडे, मनोज ठाकुर, नगेंद्र सिंह सिन्कू, विमलेंद्र सिंह, सतेन्द्र सिंह भोलू, विजय पांडे राजू, राजकुमार शुक्ल, दिव्य प्रकाश, राजेश त्रिपाठी, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरिजेश यादव, निरंकुश शुक्ला, विजय भान सिंह, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, सर्वजीत भारती, शिव प्रसाद चौधरी, पवन पाण्डे अंकित, संजय कुमार चौरसिया, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरि, शिव चरन जयसवाल, तारक जयसवाल, आदित्य,राज कपूर, सचिन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी,अजय पाल सिंह , सरोज मिश्रा,उपस्थित रहे।