लोकेशन यूपी /बस्ती/ मोहम्मद टीपू
बस्ती। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर के भावी प्रत्याशी इंजीनियर अरविन्द पाल ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर क्षेत्रवासियों को शुभकामना देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकता और पारिवारिक विश्वास का भी प्रतीक है।
छठ पूजा से अपने जुड़ाव की कहानी साझा करते हुए अरविन्द पाल ने बताया कि वर्ष 2008 में इस आयोजन की शुरुआत हुई थी, जिसने वर्ष 2015 में भव्य स्वरूप धारण कर लिया। उन्होंने कहा कि छठी मैया के आशीर्वाद से उन्हें पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। इसके बाद छठी मैया के प्रति उनकी श्रद्धा और अधिक बढ़ गई। उनके मन में विचार आया कि इस पावन पर्व की शुरुआत अपने गांव से की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक परंपरा से जुड़ सके। इसी सोच के साथ उन्होंने चंद्रनगर मथौली में छठ घाट का निर्माण कराया। शुरुआत में सीमित स्तर पर शुरू हुआ यह आयोजन धीरे-धीरे जनभागीदारी के कारण व्यापक रूप लेता गया। समय के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु इससे जुड़ते चले गए और छठ पूजा का आयोजन क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा बन गया।
उन्होने बताया कि वर्तमान में नगर पंचायत बनकटी में कुल सात छठ घाटों का निर्माण कराया जा चुका है, जहां श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना करते हैं। उनका कहना है कि इस आयोजन को निरंतर बेहतर स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे व्रती माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
इंजीनियर अरविंद पाल के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए समर्थकों का कहना है कि उनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को प्राथमिकता दी गई है। राजनीतिक क्षेत्र में भी वह अपनी सक्रियता और जनसंपर्क के माध्यम से मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर से दावेदारी के बीच उनकी पहचान एक जमीनी नेता के रूप में बनाई जा रही है। उनकी राजनीतिक छवि को समर्थक साफ-सुथरी बताते हैं। अरविन्द पाल ने छठी मैया से प्रार्थना की कि क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा सभी के जीवन में सकारात्मकता का संचार हो।