राजु मंडल रफ्तार मीडिया गांडेय

​ गांडेय प्रखंड अंतर्गत बरमसिया वन पंचायत के चरघरा गांव स्थित उच्च विद्यालय चरघरा में शुक्रवार को 'उन्नति का पहिया' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 8वीं के सभी 59 छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।
​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गांडेय प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक एवं पंचायत समिति सदस्य अब्बास अंसारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को साइकिल की चाबियां सौंपी। साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
​समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, खासकर दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों की राह आसान बनाना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं, सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठाएं और पूरी लगन से पढ़ाई कर अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करें।
​इस अवसर पर मुख्य रूप से दिनेश राय, नंदकिशोर राय, मोहन हाजरा के अलावा विद्यालय के शिक्षक पवन पांडेय, गुलाब मंडल, सुनील मरांडी सहित कई गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित थे।