लोकेशन=रुधौली,बस्ती। दिवाकर शुक्ला
बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के तेलौरा गांव कि नव विवाहिता अर्चना पुत्री कन्हैयालाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई घटना के बाद विवाहिता की मां किशलावती ने अपने ही दामाद पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया । मृतक अर्चना की मां की किशलावती ने बताया कि
बेटी अर्चना कि शादी सिद्धार्थनगर जिले के डिडई थाना क्षेत्र के सोनउरा में 13 मई 2026 में हुई थी । गत 17 जुलाई को अर्चना अपने ससुराल से मायके आ गई थी।
मायके में रह रहे पत्नी से मिलने के लिए उसका पति शिवम उर्फ रामवृक्ष रविवार को उसके गांव तेलौरा पहुंचा। । इसी बीच पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई और इसके बाद शिवम अर्चना का मोबाइल और चार्जर लेकर चला गया थोड़ी देर बाद अर्चना की तबीयत बिगड़ने लगी ।इस दौरान मेरा 12 वर्षीय छोटा बेटा सौरभ घर आया और अर्चना ने सौरभ से बताया कि उसके पति ने उसको जहर खिला दिया। सौरभ चिल्लाते हुए आसपास के लोगों को इकट्ठा किया ।जिसके बाद ग्रामीणों ने सीएचसी रुधौली लेकर पहुचे ।जहां अर्चना की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल लिए रेफर कर दिया और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते अर्चना की मौत हो गई। घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने पुलिस टीम के साथ अस्पताल पर पहुंच कर
विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया ।
हालांकि अभीतक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपी दामाद को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है।