जामताड़ा /दिनबंधु राउत: 19वीं झारखंड राज्य पुरुष सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी को सेंट एंथोनी स्कूल, न्यू विंग, दक्षिण बहाल, जामताड़ा में किया जाएगा। इस संबंध में जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के चेयरमेन राजीव रंजन मिश्रा एवं आयोजन सचिव डॉ. डी.डी. भंडारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रतियोगिता को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया।प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों की टीमें भाग लेंगी। साथ ही जामताड़ा जिला की टीम भी प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी पेश करेगी। टीम चयन के लिए जामताड़ा जिला कबड्डी संघ की ओर से रविवार को सुबह 10 बजे से जामताड़ा कॉलेज स्थित कबड्डी मैदान में चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। चयन जामताड़ा जिला एडहॉक कमिटी द्वारा किया जाएगा।चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड का रजिस्ट्रेशन स्लिप अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। सभी खिलाड़ियों को समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। बैठक में सेंट एंथोनी स्कूल की निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, अभिषेक दुबे, अनीश रंजन सहित संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। चेयरमेन राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अधिक जानकारी के लिए सलिल कुमार, करन कुमार राउत, दीपक रजक एवं रामदास दयानंद से संपर्क किया जा सकता है।