सौरभ राय/रफ्तार मीडिया
रांची:झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को केंद्र सरकार द्वारा मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने हर्ष जताते हुए कहा कि लोक कार्य के क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिए जाने पर राज्यभर में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह सम्मान दिया गया यह क्षण झारखंड के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक साबित हुए है। उन्होंने स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्ष को याद करते हुए बताया कि गुरुजी ने अपना पूरा जीवन झारखंडी हितों की रक्षा, आदिवासी समाज के अधिकारों, जल जंगल और जमीन की सुरक्षा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित किया। उन्होंने न केवल अलग झारखंड राज्य के आंदोलन को नई दिशा दी, बल्कि समाज में नशामुक्ति अभियान को भी मजबूती से आगे बढ़ाया जिस कारण उनके संघर्ष और योगदान ने उन्हें जननायक के रूप में स्थापित किया।