*कुशीनगर।* कलेक्शन एजेंट से लूट की घटना का चौराखास थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूटे गए 1 लाख 40 हजार रुपये, 1 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
*व्हाट्सएप लोकेशन भेजकर रची साजिश*
दिनांक 06.07.2026 को शाम 5:35 बजे थाना चौराखास क्षेत्र के बाढू चौराहा के पास दो लोगों से मारपीट कर 1.50 लाख रुपये और एक एंड्रॉयड मोबाइल लूट लिया गया था। सूचना पर पुलिस ने मु0अ0सं0 115/2026 पंजीकृत कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन, एएसपी श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण और सीओ तमकुहीराज श्री जयन्त यादव के नेतृत्व में चौराखास थाना और स्वाट की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
पूछताछ में पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अभियुक्त विपिन तुरहा और अमन चौबे एक व्यापारी की दुकान की बकाया वसूली करते हैं। विपिन ने अपने रिश्तेदार वीरेन्द्र कुमार शाह उर्फ जगुआर के साथ मिलकर योजना बनाई कि वसूली के दौरान रास्ते में मारपीट का नाटक कर पैसा लूट लिया जाए और 2 दिन बाद आधा पैसा उसे दे दिया जाए।
साजिश के तहत 06.07.2026 को विपिन खुद अपनी लोकेशन व्हाट्सएप से जगुआर को भेज रहा था। इसके बाद रुसवा गांव के पास बाढू चौराहे पर अफजल अंसारी, शहनवाज अंसारी, वीरेन्द्र शाह उर्फ जगुआर, नीरज यादव और एक अन्य ने घटना को अंजाम दिया। मारपीट के दौरान विपिन द्वारा शहनवाज को घूंसा मारने पर नाराज होकर शहनवाज ने विपिन की जमकर पिटाई कर दी, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही विपिन और एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
*बरामदगी*
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटे गए 1,40,000 रुपये नकद, 1 लूट का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल - बजाज सीटी 100 नं0 DL4SAQ8069 और बिना नम्बर प्लेट की अपाची बरामद की है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. अफजल अंसारी पुत्र नियाजुद्दीन अंसारी निवासी रघुनन्दनपुर मंगल टोला थाना चौराखास
2. शहनवाज अंसारी पुत्र नफीस अंसारी निवासी भानपुर थाना चौराखास
3. वीरेन्द्र कुमार शाह उर्फ जगुआर पुत्र स्व0 जोगिन्दर शाह निवासी दुहौना थाना कटया जनपद गोपालगंज, बिहार
4. नीरज यादव पुत्र गणेश यादव निवासी रघुनन्दनपुर मंगल टोला थाना चौराखास
*गिरफ्तारी टीम*
कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, स्वाट प्रभारी उ0नि0 स्वतंत्र कुमार सिंह, उ0नि0 नबीस अहमद, उ0नि0 अवनीश कुमार यादव सहित चौराखास और स्वाट टीम के जवान शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 309(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।