मुरादाबाद के थाना गलशाहीद के थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बुजुर्ग को गले लगाया और उन्हें खाना खिलाया साथ ही उनकी समस्या का किया समाधान, पुत्र की बेरुखी से तंग बुजुर्ग के चेहरे पर पुलिस ने बिखेरी मुस्कान,
बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान बनी पुलिस की सबसे बड़ी जीत l

मुरादाबाद के थाना गलशहीद में इंसानियत और संवेदनशील पुलिसिंग की एक मिसाल देखने को मिली। थाना अध्यक्ष श्री पवन कुमार ने एक परेशान बुजुर्ग की न सिर्फ फरियाद सुनी, बल्कि उन्हें बेटे जैसा अपनापन देकर समाज को एक सकारात्मक संदेश भी दिया, शनिवार को लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग थाना गलशहीद पहुंचे, उन्होंने अपने पुत्र और पुत्रवधू पर अनुचित व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मदद की गुहार लगाई। बुजुर्ग की दर्दभरी बात सुनकर थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और आरोपित पुत्र को थाने बुलाने के निर्देश दिए ,थाने पहुंचने पर एसओ पवन कुमार ने युवक को कड़ी फटकार लगाई और माता-पिता के सम्मान व जिम्मेदारियों का एहसास कराया। अपनी गलती का एहसास होने पर युवक ने अपने वृद्ध पिता के चरण स्पर्श कर माफी मांगी। बेटे के बदले व्यवहार को देखकर बुजुर्ग भावुक हो गए और थाना अध्यक्ष के सामने फूट-फूट कर रो पड़े, इस दौरान थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बुजुर्ग को गले लगाकर उन्हें बेटे जैसी सहानुभूति दी तथा जलपान कराकर सम्मानपूर्वक उनके पुत्र के साथ घर भेजा,थाना गलशहीद पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में जमकर प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में विश्वास और अपनापन बढ़ाने का काम करता है, यह घटना बताती है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के दुख-दर्द में साथ खड़ी होकर समाज को नई दिशा भी देती है l

Reporter Tabish Khan Moradabad /
Contect number : +91 8267825979