सौरभ राय/ रफ्तार मीडिया: झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने आज झारखंड विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया है।वे सफेद कुर्ता पायजामा और काले बंडी में विधानसभा पहुंचे। उनके हाथ में हरे रंग का बैग था, जिसमें राज्य का बजट दस्तावेज रखा गया था। बजट को लेकर राजनीतिक और आम जनमानस में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
*अबुआ बजट का आकार 1,58,560करोड़*
वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का आकार 1,58,560 करोड़ रहा । पिछले वर्ष के बजट की तुलना में इस बार का बजट 9.2प्रतिशत की अधिक है।यह बढ़ोतरी राज्य की आर्थिक मजबूती और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।
*कैंसर रोग के रोकथाम के लिए बड़ा निर्णय*
राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मीडिया को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि कैंसर रोग की रोकथाम के लिए राज्य के पांच सरकारी मेडिकल
और अस्पताल में PET एंड CT स्कैन मशीन को स्थापित किया जाएगा।वही, राज्य के 24 जिला सदर अस्पताल में मैमोग्राफी मशीन स्थापित किया जाएगा ताकि प्रारंभिक अवस्था में ब्रेस्ट कैंसर रोग की पहचान कर लिया जाए।
*राज्य में 750अबुआ दवाखाना खोला जाएगा*
वित्तीय बजट में स्वास्थ्य के छेत्र को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया है। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में कुल 750 अबुआ दवाखाना खोला जाएगा। उन्होंने बताया इसके माध्यम से लोगों में सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
*पर्यटन स्थलों का होगा विकास*
झारखंड में कई पर्यटन स्थल है जहाँ से राज्य की चर्चा देश भर में होती है वैसे स्थानों के विकास को लेकर राज्य सरकार द्वारा रोडमैप तैयार किया गया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा इस बार के बजट में रांची जिला अंतर्गत दशम फॉल में ग्लास ब्रिज का निर्माण, जोनहा जलप्रात में ग्लास ब्रिज एवं रोप वे का निर्माण इसके साथ साथ हुंडरू फॉल में रोप वे का कार्य किया जाएगा। बता दे, वित्तीय बजट 2026-27 में राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक रजरप्पा का विकास एवं पतरातु में स्काईवॉक और पतरातु डैम में सोलर बोट और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण किया जाएगा।
*वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना*
बजट को लेकर जानकारी देने के दौरान राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार हमेशा झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने बताया
झारखंड को केंद्र से मिलने वाली राशि में योजना पूर्वक कटौती की जा रही है जैसे जल जीवन मिशन के लिए राशि राज्य को नहीं भेजा जा रहा है जबकि योजना राज्य में प्रारंभ हो गई थी अब पूरा बोझ झारखंड सरकार पर आ गया है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार दगाबीजी करने का काम कर रही है इसलिए अब झारखंड अपना ख्याल खुद रखेगा इस अनुरूप ही वित्तीय बजट का निर्माण किया गया है।
*महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान*
इस बार के बजट में महिलाओं पर विशेष फोकस रखा गया है। जिससे महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को मजबूत किया जा सके । इस बार के बजट से सम्बन्धित योजनाओं के आधार पर जेंडर बजट भी तैयार किया गया है। मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया इस वर्ष 17 विभागों की योजनाओं में से महिलाओं से सम्बन्धित लगभग 232 योजनाओं के आधार पर जेंडर बजट तैयार किया गया है जिसके तहत कुल 34 हजार 211करोड़,27 लाख रुपये की राशि तय की गई है।
*मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार हुआ बजट*
राधाकृष्ण किशोर ने कहा यह बजट हेमन्त सोरेन के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। सरकार का मानना है कि यह बजट राज्य के विकास को नई दिशा देगा और झारखंड को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।