दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा
जामताड़ा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में निर्धारित विद्युत मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता, जामताड़ा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य के दौरान जामताड़ा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस दौरान जामताड़ा नगर एवं संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को लगभग चार घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा निर्धारित अवधि के दौरान होने वाली असुविधा के लिए विभाग को खेद है। सहायक विद्युत अभियंता, जामताड़ा ने आम उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल की जाएगी।