गावां प्रतिनिधि
गावां थाना क्षेत्र के आसपास के विभिन्न गांवों से शिवभक्तों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) के लिए कांवड़ यात्रा पर रवाना हुआ। यह यात्रा बिहार के सुल्तानगंज से शुरू होगी।
श्रद्धालु सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद वे लगभग 105 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
यात्रा पर निकलने से पहले शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा।
परिजनों और ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उनकी सफल एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। बाबाधाम के लिए रवाना होने वाले प्रमुख शिवभक्तों में जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, विक्रम राणा, बीरेंद्र स्वर्णकार, पप्पू साहा, रवि कुमार, शुभम राम, पिंटू कुमार, पंकज चन्द्रवंशी, राहुल कुमार, गंगा राणा, रोहित कुमार, विकास कुमार, संदीप बरनवाल, नितेश कुमार समेत कई लोग शामिल है।