फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम 13 अगस्त । गुरुवार को थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम में एक महिला ने एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह टूरिस्ट कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्य करती है। जब वह एक दिन पहले 12 अगस्त को अपनी गाड़ी चार्जिंग पर लगाए हुए थी, तभी साथ में एक अन्य वाहन चालक ने भी अपनी गाड़ी चार्जिंग पर लगा रखी थी। उक्त चालक अपनी गाड़ी में बैठकर मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो चलाकर उसकी स्क्रीन इसकी ओर कर रहा था। जब यह उक्त चालक के पास गई, तो चालक ने उसके साथ गाली-गलौज की। शिकायत के आधार पर थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अर्जुन कमावत निवासी गांव परसा जिला मधुबनी, बिहार हाल निवासी नाथूपुर डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम के रूप में हुई है। 
अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।